logo

पाकुड़ : लड़की की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल, प्यार करने की मिली है सजा

hhhhhhyyy.jpg

पाकुड़ः
पाकुड़ में एक आदिवासी लड़की गैर आदिवासी लड़के से प्यार करना महंगा पड़ा है । सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। जिसमें एक लड़का लड़की को खेत में ले जाकर पीट रहा है। वहीं उसकादोस्त पिटाई की वीडियो बना रहा हैं। बताया जा रहा है कि लड़की पाकुड़ जिले के हाथीमारा इलाके के एक स्कूल में पढ़ती है। वहीं लड़का पाकुड़ के महेशपुर का रहने वाला है। पिटाई के पीछे की वजह यह बताई जा रही है कि लड़की एक गैर आदिवासी लड़के से प्यार करती है। 


दोषी लड़के पर होगी कार्रवाई 
वीडियो के जरिए  लड़की यह संदेश दे रहा है कि गैर आदिवासी लड़कों से प्रेम करने की सजा हर लड़की को मिलेगी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल स्थानीय पुलिस इस मामले में कुछ भी बोलने से बच रही है। पाकुड़ के एसपी हृदीप पी जनार्धन ने कहा कि थाना प्रभारी को इसकी जांच कर रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है। जैसे ही मामले की सत्यता सामने आएग जांच होते ही दोषी लड़के पर कार्रवाई की जाएगी।