धनबाद
झारखंड में आज सुबह 7 बजे से ही नगर निगम चुनाव के लिए वोटिंग शुरू हो गई है। इसके लिए पोलिंग बूथों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। लोग लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। वहीं, मतदाता सूची में नाम नहीं होने के कारण कई लोग वोट नहीं डाल पा रहे हैं। वोट नहीं डालने वालों में शामिल धनबाद के उपायुक्त आदित्य रंजन, वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, उपविकास आयुक्त सन्नी राज, नगर आयुक्त आशीष गंगवार, सदर अनुमंडल पदाधिकारी लोकेश बारंगे समेत अन्य शामिल हैं।

आज 48 निकायों में 43,33,574 मतदाता अपने नगर की सरकार चुनेंगे। वहीं, इसमें 9 नगर निगम महापौर, 20 नगर परिषद तथा 19 नगर पंचायत अध्यक्ष का चुनाव होगा। इसके साथ ही 1,042 वार्ड पार्षदों के लिए वोट पड़ेंगे। बताते चलें कि निकायों के सभी 4,304 बूथों पर सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक वोटिंग होगी । इस चुनाव में कुल 43,33,574 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
.jpeg)
इनमें 22,07,203 पुरुष मतदाता, 21,26,227 महिला मतदाता तो वहीं, 144 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। मेयर और अध्यक्ष के लिए चुनाव लड़ रहे 562 तथा वार्ड पार्षद के 5,562 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतदाता करेंगे। इस तरह कुल 6,124 प्रत्याशियों का भाग्य बैलेट बॉक्स में कैद होगा।