logo

गिरिडीह : इंतजार करते हुए पथरा रही परिवार की आंखें, 20 दिन बाद भी वतन ना लौटा युवक का शव 

ghanes.jpg

गिरिडीहः

बगोदर थाना क्षेत्र के घाघरा के रहने वाले 35 वर्षीय धानेश्वर महतो की ओमान में मौत हो गई है। मौत को 20 दिन गुजर गये हैं। लेकिन अब तक शव वतन ना लौट पाया। पूरा परिवार अब तक सदमे में ही है। पत्नी गीता देवी शव मंगवाने की गुहार लगा रही है। गीता देवी का कहना है कि आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है इसलिए तीन महीने पहले उनके पति कमाने ओमान गए थे। वहां अलक्रश कंपनी में कार्यरत थे।  इसी बीच अचानक 28 दिसंबर 2022 को उनकी मौत हो गई। मौत को 20 दिन गुजर गये। लेकिन पति का शव यहां नहीं पहुंच सका है। 

 

समाजिक कार्यकर्ता सिकन्दर अली ने भी सरकार से गुहार लगाई है कि धानेश्वर महतो का शव ओमान से उचित मुआवजे के साथ जल्द भारत वापस लाया जाय। ताकि उनका अंतिम संस्कार किया जा सके। अंतिम संस्कार नहीं होने से हम सब परेशान हैं। मृतक के दो बेटे हैं। बड़ा साजन कुमार (12) औऱ कुंदन  कुमार(07)