logo

Ranchi : रिम्स ब्यॉज हॉस्टल की दीवार गिरी, कई वाहन क्षतिग्रस्त 

dibike.jpg

रांचीः 
राजधानी में बड़ा हादसा होते होते टल गया। दो दिन की बारिश से कई चीजें अस्त-व्यस्त होती दिख रही है। गुरुवार की सुबह  रिम्स के ब्यॉज हॉस्टल नंबर-2 की दीवार अचानक ही गिर गई। इस वजह से कई बाइक और कार क्षतिग्रस्त हो गई है। इसके अलावा एक-दो पेड़ भी गिर गये हैं। इस दौरान एक गार्ड विकास कुमार चोटिल हुआ है. जिसे इलाज के लिए इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है। 


छात्रों में आक्रोश 
घटना की जानकारी होते ही जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉक्टर विकास कुमार हॉस्टल पहुंचे और छात्रों की जानकारी ली। इस हॉस्टल में एमबीबीएस सेकेंड ईयर के छात्र रहते हैं। छात्र में घटना को लेकर आक्रोश है। छात्रों का कहना है कि मेंटेनेंस के अभाव में ऐसी घटनाएं होती हैं कभी सांप निकल आता है, तो कभी दो दिन की बारिश में ही दिवार गिर जाती है।