logo

सिल्ली जल संकट मामले में मुखिया के खिलाफ वार्ड सदस्यों ने खोला मोर्चा, भ्रष्टाचार का आरोप

ो्ोत.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
सिल्ली प्रखंड का बड़ाचांगडु पंचायत का अड़ाल नवाडीह गांव इन दिनों काफी चर्चा में है। वहां एक विशष जाति के लोग पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं। यह मामला जब उजागर हुआ तब जाकर जिम्मेदार लोगों की आंखे खुली। उससे पहले कोई इनकी खोज खबर नहीं लिया करते थे। अब नावाडीह गांव के मुखिया और पंचायत सेवक के खिलाफ़ उप मुखिया सहित वार्ड सदस्यों ने मोर्चा खोल दिया है।  इन पर भ्रष्टाचार और मनमानी का आरोप लगाया गया है। उप मुखिया कमिला देवी के नेतृत्व में वार्ड सदस्यों ने आज मुख्य सचिव, सचिव पंचायती राज, डीसी रांची और जिला पंचायती राज को शिकायत पत्र सौंपा है। पत्र के जरिए उन्होंने विभिन्न मांगों को रखा है।  ज्ञापन सौंपने वालों में उप मुखिया कमिला देवी, वार्ड सदस्य संतोष मुंडा, अरुण मुंडा, ईश्वरी देवी, संध्या देवी,  किरण देवी और पंचायत समिति सदस्य  शामिल हैं।


क्या है मांगे 
1. गंभीर पेयजल संकट से जुझ रहे पंचायत में 32 चापाकल मरम्मति के नाम पर 3.84 लाख की निकासी कर गबन किए जाने की उच्चस्तरीय जांच और कार्रवाई।
2. विभागीय निर्देशों की अवहेलना कर मनमाने ढंग से अयोग्य वेंडरों को ठेका देकर पंचायत की निधि की निकासी पर कार्यवाई। 
3. मुखिया द्वारा पंचायत सचिवालय में लगाए गए ताले को खोला जाए और सचिवालय का नियमित संचालन हो 
4. ग्राम पंचायत कार्यकारिणी समिति की नियमित बैठक हों और योजनाओं की प्रशासनिक स्वीकृति नियमानुसार कार्यकारिणी समिति से ली जाए।

 
 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N