logo

Ranchi : बहला-फुसलाकर 2 लड़कियों को दिल्ली ले जाने की तैयारी में था तस्कर, पुलिस ने दबोचा

khuntui1.jpg

रांचीः

पुंदाग ओपी इलाके से पुलिस ने 2 मानव तस्करों को गिरफ्तार किया है। जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया है उसमें देवी प्रसाद और सखी चंद्र शामिल है। पुलिस को पता चला था कि देवीलाल ने अपने पुनदाग वाले घर में 2 लड़कियों को रखा है, जिन्हें वह काम का झांसा देकर दिल्ली ले जाने वाला था। पुलिस दोनों आरोपियों से फिलहाल पुलिस पूछताछ कर रही है। 


पड़ोसियों ने की शिकायत 
पड़ोसियों ने युवतियों के बारे में पुलिस को सूचना दी थी। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मानव तस्कर को पकड़ा।  लड़कियां गुमला की हैं इसलिए गुमला पुलिस को मामले से अवगत कराया गया।

गुमला पुलिस रांची पहुंची और दोनों आरोपियों के साथ दोनों युवतियों को साथ ले जाने की कवायद में जुट गई। वहीं आरोपियों ने कहा कि दोनों युवतियां अपनी मर्जी से दिल्ली जा रही थी। देवीलाल प्रसाद रांची के पुंदाग मे ही अपना घर बनाकर रहता है और उसी के घर मे दोनों युवतियां पहुंची थी। 


पहले भी काम कर चुकी है दिल्ली में  
सखिचंद्र दोनों युवतियों को लेकर गुमला से रांची पहुंचा था। सखिचन्द्र ने  बताया कि वो युवतियों को उनकी इच्छा से ही लेकर रांची पहुंचा था, उसके बाद युवतियों को लेकर वो दिल्ली जाने वाला था। उसने बताया की युवतियां पहले भी दिल्ली में काम कर चुकी हैं और फिर से दिल्ली जाना चाहती थी जिस कारण वो उनकी मदद के लिए वो उन्हें दिल्ली पहुंचाने जा रहा था।