logo

दीपाटोली के घरों में घुसा पानी, NDRF की टीम ने लोगों को बाहर निकाला

DTOLI.jpeg

रांची 
रांची के दीपाटोली इलाके के कई घरों में आज बारिश का पानी घुस गया। इस कारण लोग घरों के अंदर फंस गये। इनको बाहर निकालने और राहत कार्य के लिए एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। एनडीआरएफ की टीम ने कई घरों से लोगों को बाहर निकालने का काम किया। इधर मौसम विभाग द्वारा बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट 

मौसम विभाग ने कहा कि आगामी दिनों में तेज वर्षा की संभावना है, जिससे जलभराव और यातायात में बाधा उत्पन्न हो सकती है। रांची नगर निगम ने लोगों से अपील की है कि सुरक्षा का ध्यान रखें, घर से बाहर निकलते समय सावधानी बरतें। जल-जमाव की स्थिति उत्पन्न होने  पर हमारे टॉलफ़्री नंबर 1800-570-1235 या Whatsapp 814-123-1235 पर तुरंत सूचित करें।


 

Tags - NDRFHeavy RainJharkhand News