logo

रांची : फिर मौसम ले सकता है करवट, 5 दिनों तक बारिश के आसार

badal12.jpg

रांचीः 
झारखंड में मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है। मौसम विभाग ने यह पूर्वानुमान किया है कि अगले 5 दिनों तक राज्य के कई इलाकों में बारिश की संभावना है। विभाग ने बताया कि 15 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक राज्य के दक्षिण तथा मध्य भागों में बारिश के पूरे आसार हैं। इस दौरान कुछ इलाकों में वज्रपात की भी आशंका है। हालांकि तापमान में कोई बदलाव नहीं देखने को मिलेगा। 


मानसून की होगी विदाई 
बता दें कि अगले 2 से 3 दिनों के अंदर पूरे झारखंड से मानसून की विदाई हो जाएगी। पलामू प्रमंडल से मानसून की विदाई हो गई है। आज राजधानी रांची का मौसम बिल्कुल साफ है सुबह से ही धूप खिली थी। पिछले 24 घंटों में राज्य में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हुई है। सबसे अधिक वर्षा रांची के खलारी 59.0 मीमी में दर्ज की गयी। इस दौरान अधिक तापमान देवघर व सबसे कम रांची जिले में दर्ज किया गया।