द फॉलोअप डेस्क
झारखंड में आजकल मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। रात में ठंड भी बहुत बढ़ गई है। रांची मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, अगले दो दिनों तक राज्य के मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं आने वाला है। कई जिलों में सुबह-शाम हल्की धुंध रहेगी और आसमान में हल्के बादल छाए रह सकते हैं।
मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि अगले कुछ दिनों तक राज्य में बारिश होने की कोई उम्मीद नहीं है। उत्तर-पश्चिम से आ रही ठंडी हवा के कारण रात और सुबह के समय ज्यादा ठंड बढ़ी है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि 25 नवंबर तक इसमें कोई बदलाव नहीं आने वाला है। अनुमान है कि 26 से 28 नवंबर के बीच रात का तापमान और नीचे जा सकता है, जिससे ठंड और बढ़ेगी। कई जगहों पर सुबह के समय हल्की धुंध छाएगी। गांवों में ठंड का असर शहरों से ज्यादा महसूस होगा।.jpg)
बढ़ती ठंड को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों को, खासकर बच्चों और बुजुर्गों को ठंड से बचने की सलाह दी है। सुबह और शाम के वक्त घर से बाहर निकलते समय बेहतर गर्म कपड़े पहनने के लिए कहा गया है।