logo

Jharkhand Weather Update : अगले 24 घंटे सामान्य रहेगा झारखंड का मौसम, इस दिन से बढ़ेगी ठंड

weathereport.jpg

द फॉलोअप डेस्क, रांची 
राज्य में बदलते मौसम के साथ ठंड पांव पसार रही है। दिन ढलते ही ठंड अपना असर दिखा रही है। मौसम विभाग कि ओर से जानकारी साझा की गई है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार नवंबर तक मौसम सामान्य रहने वाला है। अगले 24 घंटों में राज्य के लगभग सभी जिलों में मौसम में खास बदलाव देखने को नहीं मिलगा। इसके बाद न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बदलाव हो सकता है। तापमान गिरने से राज्य में कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ सकता है। 

दिसंबर में बढ़ेगी ठंड, छायेगा कोहरा 
मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क रहने वाला है। इस दौरान बारिश होने की संभावना कम है। बंगाल की खाड़ी में निम्न दाब क्षेत्र बनने से महीने के अंतिम और दिसंबर की शुरुआत में कोहरे छाये रहने की उम्मीद है। दिसंबर के पहले सप्ताह में दिन की शुरुआत कोहरे और धुंध से हो सकती है। इसके बाद तापमान में गिरावट देखने को मिल सकता है। तापमान में न्यूनतम 3 से 4 डिग्री का गिरावट होगा। इसके बाद पारा गिरने से ठिठुरन बढ़ेगी।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N