logo

2 दिन खराब रहेगा मौसम, विभाग ने जारी किया अलर्ट, आज बारिश के साथ ओलावृष्टि

बारिश3.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
आज मार्च 2023 का आखिरी दिन है। फरवरी महीने में जहां गर्मी ने अपने पुराने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए, वहीं मार्च के महीने में मौसम ने करवट लिया है। राज्य के कई जिलों में मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। रांची और आसपास के इलाकों में शुक्रवार को बारिश और ओलावृष्टि की आशंका है। जबकि 1 अप्रैल को वज्रपात के साथ-साथ 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। मौसम विभाग ने 2 दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है। तापमान में कमी आ सकती है। वहीं 2 अप्रैल से मौसम साफ और शुष्क रहेगा। जिसके बाद तापमान में वृद्धि हो सकती है। मौसम के बदलते मिजाज को लेकर मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे सतर्क और सावधान रहें। सुरक्षित स्थान में शरण लें। पेड़ के नीचे न रहें। बिजली के खंभों से भी दूर रहने की नसीहत मौसम विभाग ने दी। वहीं, किसानों से कहा गया है मौसम समान्य होने की प्रतिक्षा करें, अपने खेतों में न जाएं।


पश्चिमी विक्षोभ के कारण बिगड़ा है मौसम 
इधर गुरुवार को राजधानी सहित झारखंड के कई जिलों में तेज हवा चली। कई इलाकों में बारिश भी हुई। हालांकि कल जुलूस निकला था इस कारण बादल छाए रहने से लोगों को तेज धूप से राहत मिली। गुरुवार को दिन के वक्त अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस रहा। अचानक हुई बूंदाबांदी से लोगों को शोभा यात्रा के दौरान हल्की परेशानी का सामना करना पड़ा। दरअसल पश्चिमी विक्षोभ के कारण देश के कई इलाकों में मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है और बारिश के साथ ओलावृष्टि हो रही है। वहीं एक ट्रफ लाइन उपहिमालयी पश्चिम बंगाल से उत्तरी ओडिशा तक गंगेटिक पश्चिम बंगाल होते हुए गुजर रही है। इससे भी मौसम खराब है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें http://https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT