logo

Weather Update : फिर मौसम बदलेगा मिजाज, तापमान में होगी गिरावट

GARMI1.jpg

रांचीः 
अभी दोपहर में भले ही गर्मी महसूस होने लगी हो लेकिन फिर मौसम करवट लेने के मिजाज में है। तापमान में फिर गिरावट होगी। मौसम में उतार चढ़ाव होगा। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार अगले 48 घंटों में पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार जिले में फिर न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री की गिराने की संभावना है। हालांकि बाकी जिले में मौसम सामान्य ही रहेगा। अब मौसम गर्मी की ओर बढ़ने लगा है। ठंड कम हो गयी है। फिलहाल इस सप्ताह मौसम शुष्क रहेगा। 


मौसम रहेगा साफ 
30 जनवरी को आंशिक बादल छाए रहने के अनुमान हैं। वहीं 31 जनवरी, 1 और 2 फरवरी को सुबह में कोहरा छाया रहेगा। लेकिन दोपहर में आसमान बिल्कुल साफ रहेगा। पिछले 24 घंटे की बात करे तो सबसे अधिक उच्चतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस जमशेदपुर में और सबसे कम न्यूनतम तापमान 13.3 डिग्री सेल्सियस खूंटी में दर्ज किया गया। रांची में अगले 5 दिनों तक न्यूनतम तापमान 14 से 16 डिग्री रहने के आसार हैं। फिलहाल पूरे सप्ताह का अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।