logo

झारखंड में अगले 3 दिन तक बिगड़ा रहेगा मौसम, वज्रपात के साथ बारिश का अलर्ट

वो्ोत23.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
झारखंड के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। गुरुवार को राजधानी और आसपास के इलाकों में आसमान में बादल छाये रहे। ऐसा ओडिशा से एक टर्फ के गुजरने से और अब बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने से हो रहा है। हज़ारीबाग़, लातेहार, लोहरदगा, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह आदि इलाकों में गुरुवार को हल्की बारिश हुई। बादल छाए रहने और हल्की बारिश की वजह से राजधानी के अधिकतम तापमान में 6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आयी है। 

हल्की बारिश हो सकती है
10 अप्रैल को राजधानी का अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस था। जबकि 11 अप्रैल को अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि 12 अप्रैल की सुबह झारखंड के दक्षिणी और पश्चिमी हिस्से में मौसम शुष्क रहेगा, जबकि दोपहर में फिर से मौसम बदलने की संभावना है। गर्जन, वज्रपात व हवा के साथ हल्की बारिश हो सकती है। 


18 से फिर बदलेगा मौसम 
13 अप्रैल को मौसम साफ रहेगा, जबकि 14 अप्रैल को आसमान में बादल छाए रहेंगे और कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश हो सकती है। 15 से 17 अप्रैल तक मौसम शुष्क रहेगा और अधिकतम तापमान चार से पांच डिग्री सेल्सियस के बीच बढ़ सकता है। 18 अप्रैल से फिर से मौसम में बदलाव संभव है। राजधानी रांची के आज का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है


 

Tags - weather jharkhand jharkhand mausam rain in jharkhand jharkhand summer tempreture jharkhand weather hot jharkhand