logo

पथ निर्माण विभाग के क्लर्क ने नाबालिग के साथ किया दुष्कर्म का प्रयास, गिरफ्तार

minor6.jpg

द फॉलोअप डेस्क
पश्चिमी सिंहभूम जिला के सोनुवा थाना क्षेत्र के एक सरकारी विभाग में कार्यरत लिपिक ने एक 16 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। हालांकि आरोपी सफल नहीं हो सका। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है। बताया जा रहा हैकि 4 मई की शाम आरोपी सचिन सिंह, जो पथ निर्माण विभाग में कार्यरत है। वह बाइक से लड़की के घर पहुंचा। उसने खुद को सरकारी कर्मचारी बताते हुए दावा किया कि वह स्कूल और सड़कों पर CCTV कैमरा लगाने के लिए सर्वे करने आया है। आरोपी ने नाबालिग पर दबाव बनाया कि वह उसे स्कूल का रास्ता दिखा दे और उसे अपनी बाइक पर बैठा लिया। 


​जंगल में शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीण
​आरोपी नाबालिग को स्कूल ले जाने के बजाय तेजी से घने जंगल की ओर ले गया। वहां उसने लड़की के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। इसी बीच, पास के गांव से गुजर रहे 6-7 लड़कों ने लड़की की चीखने की आवाज सुन ली और वे जंगल की ओर दौड़ पड़े। भीड़ को अपनी ओर आता देख आरोपी डर गया। ​भागते समय उसकी बाइक फिसल गई और वह गिर गया। पकड़े जाने के डर से वह अपनी बाइक मौके पर ही पैदल ही फरार हो गया। 


7 मई को गिरफ्तार किया गया
पीड़िता की मां की लिखित शिकायत पर सोनुवा पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज किया। जांच के दौरान पता चला कि आरोपी सचिन सिंह पूर्व में मनोहरपुर में तैनात था और वर्तमान में चक्रधरपुर कार्यालय में लिपिक है। पुलिस ने 7 मई को लिपिक को गिरफ्तार कर लिया। 
 

Tags - WestSinghbhum Sonuwa JharkhandCrime CrimeNews MinorCase