logo

बीजेपी की परिवर्तन यात्रा कब कहां से गुजरेगी, कौन से नेता होंगे इसमें शामिल; यहां पढिये पूरा कार्यक्रम 

BJP119.jpg

रांची 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह वीर शहीद सिद्धो कान्हू को नमन कर बीजेपी की परिवर्तन यात्रा का शुभारंभ 20 सितंबर को करेंगे। परिवर्तन यात्रा 20 सितंबर से शुरू होकर 2 अक्टूबर तक चलेगी। बीजेपी परिवर्तन यात्रा के संयोजक एवं राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने बताया कि 20 सितंबर से दो प्रमंडल में परिवर्तन यात्रा की शुरुआत होगी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह साहिबगंज के पुलिस लाइन मैदान से सुबह 11 बजे संथाल परगना प्रमंडल के परिवर्तन यात्रा का शुभारंभ करेंगे। इससे पहले  शाह भोगनाडीह में वीर सिद्धो कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे एवं उन्हें श्रद्धांजलि देंगे। प्रकाश ने बताया कि धनबाद प्रमंडल की परिवर्तन यात्रा का शुभारंभ गिरिडीह जिले के जमुआ के झारखंडी धाम मैदान से दोपहर 3:00 बजे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे। इससे पहले वे झारखंड धाम में शिव मंदिर का दर्शन करेंगे एवं वहां पूजा अर्चना करेंगे।

प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में यह यात्रा पूरे राज्य में 200 से अधिक प्रखंडों से गुजरते हुए 5400 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। यात्रा सभी 81 विधानसभा क्षेत्र से गुजरेगी। यात्रा में 80 स्वागत कार्यक्रम, 65 सार्वजनिक रैली होगी, जिसमें राष्ट्रीय और प्रदेश के 50 से अधिक प्रमुख नेता शामिल होंगे।  परिवर्तन यात्रा के माध्यम से जनता हेमंत सोरेन जवाब दो, 5 साल का हिसाब दो के नारों के साथ बीजेपी और आम जनता जवाब मांगेगी। राज्य की युवा शक्ति, महिला शक्ति राज्य में परिवर्तन के लिए संकल्पित है। परिवर्तन यात्रा के प्रदेश संयोजक सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि परिवर्तन यात्रा सत्ता परिवर्तन के साथ व्यवस्था परिवर्तन के लिए है। यह यात्रा राज्य की साढ़े तीन करोड़ जनता की जन भावनाओं की अभिव्यक्ति है।


परिवर्तन यात्रा का कार्यक्रम

- पलामू प्रमंडल की परिवर्तन यात्रा 21 सितंबर को बंशीधर नगर से प्रारंभ होगी और 28 सितंबर को संपन्न होगी।

- हजारीबाग प्रमंडल की यात्रा 21 सितंबर  से इटखोरी स्थित भद्रकाली मंदिर से प्रारंभ होगी और 28 सितंबर को संपन्न होगी।

- दक्षिण छोटानगपुर प्रमंडल की यात्रा खूंटी स्थित आम्रेश्वर धाम से 23 सितंबर से प्रारंभ होगी और 1अक्टूबर को संपन्न होगी।

- संथाल परगना प्रमंडल की यात्रा 20 सितंबर को भोगनाडीह से प्रारंभ होकर 30 सितंबर को संपन्न होगी।

- धनबाद प्रमंडल की यात्रा झारखंडी धाम से 20 सितंबर को प्रारंभ होगी और 26 सितंबर को संपन्न होगी।

कोल्हान प्रमंडल की परिवर्तन यात्रा चित्तेश्वर धाम बहरागोड़ा से 23 सितंबर को प्रारंभ होगी और 2 अक्टूबर को संपन्न होगी।


 

Tags - BJP Parivartan Yatra Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand latest News News