logo

कोडरमा : महिला को सांप ने काटा तो ले गये तांत्रिक के पास, मौत

SAANP.jpg

कोडरमाः
दुनिया भले ही रॉकेट युग में पहुंच गई हो लेकिन आज भी कई इलाके या कई गांव ऐसे हैं जो आज भी तांत्रिको पर भरोसा करते हैं। बीमर पड़ने पर डॉक्टरी इलाज ना कराकर झाड़-फूंक का सहारा लेते हैं। ताजा मामला मरकच्चो थाना क्षेत्र के महूंगाय से आया है। जहां सांप काटने से एक महिला की मौत हो गई। महिला का नाम सबिता देवी है। दरअसल महिला घास काटने के लिए गई थी। इसी दौरान सांप ने उसे काट लिया। महिला ने घर लौटने पर लोगों को इसकी जानकारी दी, लेकिन परिजन उसे अस्पताल ले जाने की बजाए झाड़-फूंक करवाने लगे। इससे उसकी स्थिति बिगड़ी और मृत्यू हो गया। 


घर लौटते ही हालत खराब हो गयी थी 
ग्रामीणों ने बताया कि घर लौटते ही महिला की हालत खराब हो गई थी। इसके बाद बरवाडीह गांव से एक तांत्रिक को बुलाकर लाया और झाड़ फूंक करवाने लगे, लेकिन महिला की स्थिति और बिगड़ गई। उसके बाद परिजनों ने कोडरमा सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। बता दें कि महिला अपने मायके आई हुई थी। महिला का ससुराल गिरीडीह के बिरनी में हैं। दो माह पहले महिला की पति की मौत भी हो चुकी हैं।