logo

प्रेमी जहां भी भागा, प्रेमिका वहां पहुंच गई...परेशान पुलिस ने आखिरकार करा दी शादी

DULAN3.jpg


द फॉलोअप डेस्कः 
अभी आप बिहार के सीतामढ़ी जिले की ऐसी दिलचस्प खबर पढ़ रहे हैं। जिसके बारे में जानकर आपको भी लगने लगेगा कि भई प्यार करने वाली लड़की हो तो ऐसी। दरअसल इस स्टोरी में प्रेमिका से पीछा छुड़ाने के लिए प्रेमी हर बार भागता रहा लेकिन प्रेमिका ने हिम्मत नहीं हारी। वह हर बार वहीं चली जाती थी जहां उसका प्रेमी भागकर जाता था। आखिरकार पुलिस के पास यह मामला पहुंचा और दोनों की शादी कराई गई है। दरअसल ओडिशा के जासपुर जिला की रहने वाली सुनीता तमिलनाडु के तिरुपुर में काम करती थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात सीतामढ़ी के पकड़िया गांव के रहने वाले चंदन ठाकुर (22 साल) से हुई थी। इसके बाद दोनों में दोस्ती हुई। धीरे-धीरे प्यार हो गया। मिलना जुलना शुरू हो गया। बाद में दोनों साथ रहने लगे। लेकिन 5 महीने पहले चंदन सुनीता को छोड़कर फरार हो गया। लेकिन सुनीता अपने प्यार को पाने के लिए अड़ी रही।


पुलिस ने कराई शादी 
चंदन अपने छोटे भाई के यहां लुधियाना पहुंच गया था। उसे ढूंढते-ढूंढते सुनीता भी लुधियाना पहुंच गई। किसी तरह उसने चंदन को खोज निकाला। वहां से दोनों ने सीतामढ़ी के लिए ट्रेन ली। इसके बाद चंदन बनारस में ट्रेन से कूद गया। उसे बचाने में सुनीता को भी चोट लग गई। अगले स्टेशन पर सुनीता उतरी। बनारस पहुंची वहां चंदन को खोजा। वहां से दोनों साथ-साथ सीतामढ़ी पहुंचे। फिर वहां वह सुनीता को छोड़कर फरार हो गया। इस बार सुनीता परेशान हो चुकी थी। वह थाने चली गई। पुलिस को सारी बात बताई। सोनबरसा थाने की पुलिस ने चंदन को खोजा। इसके बाद गुरुवार को थाना परिसर दोनों की शादी करा दी।