logo

देश में सत्ता या विपक्ष, पेपर लीक के लिए कोई दोषी नहीं, ये माफियाओं का है कामःचमरा लिंडा

chamra_linda1.jpg

द फॉलोअप, रांची
झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन सदन के बाहर विपक्ष के हंगामे के बीच राज्य के कल्याण मंत्री चमरा लिंडा ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि परीक्षा में पेपर लीक का मामला अब राष्ट्रीय बीमारी की तरह है। किसी भी पार्टी की सरकार हो, देश का कोई राज्य हो, हर जगह आपको यह घटना देखने को मिलेगी। सरकार और सरकारी तंत्र चाह कर भी इन माफियाओं पर नकेल नहीं कस पा रही है। जैसे भू माफिया, शिक्षा माफिया होते हैं, अब उसी तरह परीक्षा माफिया भी हो गए हैं। ये देश भर के किसी भी प्रतियोगिता परीक्षा के प्रश्नों को लीक कर दे रहा है। इसलिए अब जरूरत है कि सत्ता और विपक्ष समेत तमाम राजनीतिक दलों को मिल कर काम करना होगा, ऐसा फूलप्रूफ सिस्टम बनाना होगा, जिसको भेद पाना परीक्षा माफियाओं के बस का ना हो। पेपर लीक में सिर्फ सत्ता या विपक्ष को दोषी नहीं है।

झारखंड में हो रहे छात्र आंदोलन पर भी सरकार सजग और पूरी सहानुभूति रखती है। छात्रों से जल्द ही वार्ता होगी और कमिटी उनकी मांगों पर सहानुभुतिपूर्वक विचार करेगी और उन्हें आश्वस्त कराया जाएगा कि सरकार छात्रों के हर फैसले के साथ डटकर खड़ी है। छात्रों से आग्रह करते हुए चमरा लिंडा ने कहा कि परीक्षा में रिफॉर्म्स को लेकर भी ठोस सलाह देने की जरुरत है ताकि भविष्य में ऐसी घटना झारखंड में पेपर लीक की घटना देखने को ना मिले। साथ ही कहा कि सरकार विपक्ष की हर मुद्दे का, हर सवाल का जवाब देगी। विपक्ष सदन को डिक्टेट नहीं करे। सवाल करके जवाब सुनने का भी धैर्य रखे।

Tags - Jharkhand Legislative Assembly Monsoon Session Examination Irregularities Minister Chamra Linda