logo

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के वायरल वीडियो की लड़की कौन है, कहां रहती है… इस सस्पेंस को सरयू राय ने किया खत्म!

1296.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता का एक वीडियो सोशल मीडिया में रविवार को अचानक से वायरल हुआ। इस वीडियो में एक युवती से अश्लील बात करते नजर आ रहे हैं। 21 सेकंड के इस वीडियो को भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने ट्वीट किया है। वायरल वीडियो में दिख रही लड़की कौन है सब इसको लेकर तरह-तरह के कयाल लगा रहे हैं। इसमें रांची की एक महिला का भी नाम वायरल किया गया। लेकिन लड़की कौन और कहां की है इसका खुलासा निर्दलीय विधायक सरयू राय ने कर दिया। नाम के साथ वह लड़की कहां कि है और कहां काम करती है यह सब जानकारी उन्होंने ट्वीट कर दी है।

जमशेदपुर की है लड़की, करती है यह काम
सरयू राय के अनुसार स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता का जो वीडियो वायरल हुआ है वह 17 अप्रैल की रात का है। इस संबंध में उन्होंने लिखा है कि 17 अप्रैल को आधी रात में जिस महिला के साथ अश्लील प्रेमालाप करते हुए विडियो वायरल हुआ है, जमशेदपुर पुलिस उसे सुरक्षा दे। सरयू राय ने ट्वीट में यह भी लिखा कि वीडियो में नजर आने वाली लड़की जमशेदपुर के एक फ़र्निचर हाउस में काम करती है। इसके मालिक बन्ना जी के साथ समाजवादी पार्टी में थे, फ़िलहाल भाजपा में हैं

मंत्री बन्ना को पुलिस बनाए मुख्य अभियुक्त
अश्लील वीडियो को लेकर सरयू राय ने जमशेदपुर पुलिस से जांग की है कि जमशेदपुर पुलिस स्वतः सज्ञान ले। FIR दर्ज करे मंत्री को मुख्य अभियुक्त बनाएउनसे लड़की के बारे में पूछे। मंत्री का वह मोबाइल जब्त करे जिससे चैट हो रहा है और उस मोबाइल को भी बरामद करे जिस पर दूसरी ओर स्क्रीन रिकॉर्डिंग हो रही है।

जानें क्या है पूरा मामला
झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ। इस 21 सेकंड के इस वीडियो को भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है कि यह है कांग्रेस का चरित्र, झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता जी का यह तथाकथित माजरा है। महिलाओं के इज्जत से खेलना, कांग्रेस कार्यकर्ता सुशील शर्मा का अपने पत्नी को तंदूर में जलाना, काश गांधी परिवार समझ पाता, यदि यह सही है तो कांग्रेस के लिए डूब मरने वाली बात है वहीं, सरयू राय ने वीडियो को लेकर कहा कि कांग्रेस के झारखंड प्रभारी अविनाश पांडे जी के अनुसार @HemantSorenJMM सरकार के सभी कांग्रेसी मंत्री अच्छा काम कर रहे हैं. अच्छा काम की झांकी है यह ! हो सकता है पूरा पिक्चर बाक़ी हो

मंत्री ने दर्ज कराया है एफआईआर
वायरल वीडियो को लेकर मंत्री बन्ना गुप्ता ने रविवार को ही एफआईआर कराते हुए इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया में मेरी छवि को धूमिल करने और राजनीतिक विद्वेष भावना के साथ राज्य के कुछ प्रमुख राजनीतिक विरोधियों ने एक सोची समझी साजिश के तहत, एक फेक और एडिट वीडियो को जानबूझ कर वायरल किया है। वीडियो में स्पष्ट दिख रहा है कि फोटो शॉप या अन्य किसी एडिटिंग ऐप के माध्यम से यह कुकृत्य किया गया है। जिसके विरुद्ध मैंने FIR करवा दिया है। जल्द ही इस मामले में पुलिस जांच के बाद दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। जिन लोगों ने इस फर्जी और एडिटेड वीडियो के माध्यम से मुझे फंसाने का कार्य किया है उन सभी के खिलाफ भी कानूनी कार्यवाई करूंगा। 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करेंhttps://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT