logo

जिसकी सैलरी महज 15 हजार, उसके घर से मिला नोटों का पहाड़

जोगेो2.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
सोमवार सुबह से ही ईडी रांची के कई जगहों पर छापेमारी कर रही है। ईडी को मंत्री आलमगीर आलम के पीएम संजीव लाल के नौकर के घऱ से 25 करोड़ कैश मिला है। नौकरी की सैलरी महज 15 हजार रुपए है ऐसे में उसके घर से 25 करोड़ कैश मिलना कई सवाल खड़े करता है। हैं। अब तक की जानकारी के मुताबिक ईडी को नोटों के पहाड़ के साथ-साथ बहुत सारा सोना भी मिला है। एक नौकर के घर इतना कैश देखकर ईडी के अधिकारी दंग रह गये। 


सैलरी 15 हजार लेकिन छिपा रखा था 25 करोड़ से अधिक कैश 
मंत्री आलमगीर आलम के  निजी सचिव संजीव लाल के नौकर की पहचान जहांगीर के रूप में हुई है। उसकी सैलरी 15 हजार रुपए है। जहांगीर के घर से जब्त कैश की गिनती करने के लिए बैंक से नोट गिनने वाली मशीनें मंगाई गईं हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि बरामद हुआ कैश 30 करोड़ से भी अधिक हो सकता है। हालांकि यह नोटों की गिनती के बाद ही साफ हो सकेगा।


क्यों हो रही छापेमारी 
ये छापामारी झारखंड ग्रामीण विकास विभाग के मुख्य अभियंता वीरेंद्र राम से जुड़े मामले में हो रही है। जिन्हें ईडी ने बीते साल मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में गिरफ्तार किया था। रांची के 12 ठिकानों पर छापेमारी हो रही है। पूरे देश में लोकसभा का चुनाव चल रहा है ऐसे में ईडी की इस बड़ी कार्रवाई का असर कहीं ना कहीं जरूर देखने को मिलेगा। फिलहाल सत्ता पक्ष की तरफ से कोई भी कुछ इस मामले को कहने को तैयार नहीं है। लेकिन झारखंड की मुख्य विपक्षी पार्टी भाजपा हमलावह हो गई है। आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी हो गया है।

Tags - Cash in Ranchi Cash 25 Crore Raid in Ranchi Cash in Raid ED Raid Alamgir Alam PM Sanjeev Lal Sanjeev Lal Servant