logo

राष्ट्रपति के अपमान पर हेमंत सोरेन मौन क्यों ? आदित्य साहू का तीखा सवाल

सोपगतोggg4546्ुीू.jpg

द फॉलोअप डेस्क
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा संवैधानिक प्रोटोकॉल का अनुपालन नहीं किए जाने और महामहिम राष्ट्रपति महोदय को अपमानित किए जाने पर कड़ी निंदा की है। उन्होंने राष्ट्रपति के इस अपमान को पूरे राष्ट्र का अपमान बताया है। साथ ही  जनजाति समाज के गौरव और प्रतिष्ठा का अपमान भी बताया। जनजाति संस्कृति और परंपरा का अपमान है। उन्होंने कहा कि आज पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने राजनीतिक मर्यादाओं को छिन्न-भिन्न कर दिया। आजाद भारत के इतिहास में ऐसा व्यवहार कभी नहीं हुआ। ऐसा लगता है जैसे ममता बनर्जी ने मानसिक संतुलन खो दिया है। वहीं उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर भी तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जो खुद को आदिवासी समाज का अगुवा मानते हैं, वे एक संथाल समाज की बेटी के अपमान पर मौन साधे बैठे हैं। आगे उन्होंने कहा कि झारखंड का जनजाति समाज इसे कभी बर्दाश्त नहीं करेगा।

Tags - Aditya Sahu Hemant Soren Mamata Banerjee President of India Droupadi Murmu BJP Jharkhand Jharkhand Politics West Bengal Politics Political Controversy India Tribal Pride India Santhal Community Constitutional Protocol India BJP Statement Poli