logo

लोहरदगा में क्यों हो रही कम वोटिंग, 9 बजे तक क्यों रहा सबसे कम प्रतिशत, जानें

BHID2.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
लोकतंत्र का महापर्व शुरू हो चुका है। चुनाव आयोग के निर्देशानुसार लोहरदगा में निर्धारित समय पर मतदान शुरू हो गया है। इसके बावजूद भी लोहरदगा में सुबह 9 बजे तक 10.97 प्रतिशत वोट हुआ है। जो चारों लोकसभा सीटों में सबसे कम है। जबकि लोहरदगा लोकसभा सीट पर कुल 14,41,302 मतदाता हैं। जिसमें 7,13,911 पुरुष और 7,27,387 महिला मतदाता हैं। लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र में कुल 1,748 मतदान केंद्रों पर वोट डाले जा रहे हैं। शांति के बीच मतदान शुरू हो गया है। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं। इसके बावजूद भी चारों सीटों में से सबसे कम वोट लोहरदगा में ही देखने को मिला है। हो सकता है जैसे जैसे समय बढ़े वैसे-वैसे यह वोट प्रतिशत भी बढ़ता जाए। लोहरदगा में भाजपा की ओर से समीर उरांव, कांग्रेस की तरफ से सुखदेव भगत और निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चमरा लिंडा खड़े हुए हैं। ऐसे में लोहरदगा में मुकाबला त्रिकोणीय होने जा रहा है। बता दें कि खूंटी में 9 बजे तक 12.20 प्रतिशत वोट हुआ है, वहीं पलामू में 11.47 प्रतिशत जबकि सिंहभूम में 12.67 प्रतिशथ

शहरी मुख्यालय से लेकर सुदूर ग्रामीण इलाकों तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं. अगर सिर्फ लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र के लोहरदगा जिले की बात करें तो यहां 3,70,519 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं. जिसमें महिला मतदाताओं की संख्या 1,86,597 और पुरुष मतदाताओं की संख्या 1,33,920 है।

लोहरदगा जिले में कुल 428 मतदान केंद्र बनाये गये हैं. लोकतंत्र के महापर्व का शोर शहर से लेकर गांव तक सुनाई दे रहा है. इस बार चुनाव आयोग ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुख्ता इंतजाम किये हैं. इसके तहत वेब कास्टिंग के जरिये भी निगरानी की जा रही है. इसके अलावा डीसी-एसपी समेत अन्य अधिकारी भी विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण करने निकले हैं।

Tags - Lohardaga Voting Lohardaga News Lohardaga Latest News Vote Less in Lohardaga