logo

दुमका : मना करने के बाद भी फुटबॉल मैच देखने गया पति, नाराज पत्नी ने सु' साइड कर लिया

maslia.jpg

दुमका:

 

दुमका के मसलिया में शुक्रवार को एक महिला ने अपने ससुराल में कीटनाशक खा कर जान दे दी। बताया जा रहा है कि 19 वर्षीय पत्नी (प्रमिला सोरेन) ने पति को मैच देखने जाने से रोका। पति ने उकी बात नहीं मानी। इस बात से नाराज प्रमिला ने कीटनाशक खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर आनन-फानन में उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। नगर थाना की पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पिता बलेश्वर किस्कू के बयान पर पुलिस ने यूडी केस दर्ज किया है।

पत्नी ने पति को जाने से किया था मना
मसलिया के भातोडीह निवासी मृतका प्रमिला के पिता बालेश्वर ने बाताया कि इसी साल मार्च में उनकी बेटी की शादी पोखरिया गांव के मोहन हेंब्रम से हुई थी। दोनों शादी से काफी से खुश थे। शुक्रवार की दोपहर को दामाद गांव में ही मैच देखने जा रहा था, तो बेटी ने जाने से मना किया। जिसके बाद भी वो नहीं रूका तो दोनों के बीच कहा- सुनी हो गई। दामाद के जाने के बाद बेटी ने कीटनाशक खा लिया।

परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल
गंभीर हालत में प्रमिला को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया। मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। मृतका की मां बार-बार शव से लिपट कर दामाद को कोस रही थी।