logo

शादी की सालगिरह पर पत्नी कल्पना पति हेमंत सोरेन से मिलने पहुंची ED दफ्तर, कही ये बातें

kalpana_Hemant1.jpg

द फॉलोअप डेस्क
पूर्व सीएम हेमंत सोरेन और कल्पना मुर्मू सोरेन की शादी की आज सालगिरह है। शादी के सालगिरह के दिन पति से मिलने के लिए कल्पना ईडी दफ्तर पहुंची। दोनों के बीच करीब 45 मिनट बातचीत हुई। इसके बाद कल्पना वहां से रवाना हो गई। गौरतलब है कि हेमंत सोरेन और कल्पना मुर्मू सोरेन की शादी की 18वीं सालगिरह है। हर साल दोनों मंदिर में पूजा अर्चना करने जाते थे। लेकिन इस साल हेमंत सोरेन जेल में है, जिससे पूरे परिवार में मायूसी है। शादी की सालगिरह पर पत्नी पत्नी कल्पना सोरेन ने अपने पति के संघर्षो में साथ देने का वादा किया है, इसे लेकर उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट भी किया है।


सोशल मीडिया पर छलका दर्द
कल्पना सोरेन ने 'एक्स' पर लिखा- 'झारखंड के अस्तित्व और अस्मिता की रक्षा के लिए हेमंत सोरेन ने झुकना स्वीकार नहीं किया। उन्होंने षड्यंत्र से लड़ना और उसे हराने के लिए अपने आप को समर्पित करना बेहतर समझा। आज हमारी की 18वीं सालगिरह है, पर हेमंत जी परिवार के बीच नहीं हैं। बच्चों के साथ नहीं हैं। विश्वास है वो इस षड्यंत्र को हरा विजेता बनकर हम सभी के साथ शीघ्र होंगे। मैं एक वीर झारखंडी योद्धा की जीवन साथ हूं। आज के दिन मैं भावुक नहीं होऊंगी। हेमंत की तरह विषय परिस्थितियों में भी मुस्कराते हुए उनके साहस और संघर्ष की शक्ति बनूंगीं।'


हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन की हुई थी अरेंज्ड मैरिज 
गौरतलब है कि हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन की अरेंज्ड मैरिज हुई थी। कल्पना ओडिशा के मयूरभंज की रहने वाली हैं। उनका परिवार अब भी वहीं रहता है। कल्पना सोरेन रांची में प्ले स्कूल चलाती हैं। कल्पना पारिवारिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती हैं। माना जाता है कि परिवार के भीतर उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। राजनीतिक तौर पर बेहद सक्रिय परिवार के बीच रहने के बावजूद कल्पना राजनीतिक तौर पर सक्रिय रहने से खुद को बचा लेती हैं। हालांकि सामाजिक कार्यक्रमों में उनकी मौजूदगी की वजह से वो लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हैं।