logo

जमशेदपुर : एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर में पत्नी ने ही पति पर चलवाई थी गोली, 3 गिरफ्तार, हिना फरार

juhvuidfhvsv.jpg

द फॉलोअप डेस्क
जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र में बीते 14 नवंबर को हुए फायरिंग कांड का सनसनीखेज खुलासा पुलिस ने कर दिया है। जांच में सामने आया है कि विवाद कोई मामूली घरेलू कलह नहीं, बल्कि पत्नी हीना खान के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की कड़वी सच्चाई है। पुलिस के अनुसार, हिना का जेल में बंद अपराधी लेदा से गहरा संबंध था और इसी रिश्ते की आग ने पति जावेद की जान लेने की साजिश को जन्म दिया। पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद पति जावेद पर पत्नी हीना के इशारे पर गोली चलाई गई थी।
मामले में पुलिस ने अबतक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिन्होंने पूछताछ में पुलिस को बताया है कि जावेद की पत्नी हीना का जेल में बंद अपराधी लेदा से एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर है। लेदा को लेकर ही दोनों के बीच विवाद हुआ था। पति से विवाद के बाद पत्नी हीना ने ही फोन कर लेदा गैंग के सदस्यों को बुलाया था। जिसके बाद तीनों आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से हीना के पति जावेद पर फायरिंग की थी। लेकिन, आरोपी अपने मंसूबे में नाकाम रहे। फिलहाल घटना के बाद से हीना फरार है।
इस संबंध में सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पत्रकारों को बताया कि लेदा से एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के चक्कर में ही हीना और जावेद के बीच विवाद हुआ था। जिसके बाद जावेद को जान से मारने की साजिश रची गई। बीती देर रात पुलिस को सूचना मिली कि जावेद पर फायरिंग की घटना को अंजाम देने वाले लड़के फिर से परसुडीह के खासमहल स्थित मुरुम मैदान में जावेद को जान से मारने की योजना बना रहे है। उनकी प्लानिंग थी कि बुधवार रात हीना खान के पति को मार देना है। तभी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उनकी गिरफ्तारी की। गिरफ्तार आरोपियों में बागबेड़ा के आरपी पटेल स्कूल के समीप रहने वाले बिट्टू (22), बागबेड़ा रेलवे ट्राफिक कॉलोनी निवासी मो शाहबाज उर्फ भोदू (19) और राहुल कुमार (26) को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने 2 पिस्टल, 2 मैग्जीन और 2 मोबाडल फोन जब्त किया है। वहीं इस कांड में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।



 

Tags - Latest Jharkhand News jharkhand News Updates latest updates Jharkhand Jamshedpur news Jamshedpur news Updates latest Jamshedpur news Jamshedpur news in Hindi latest jharkhand News Jharkhand Updates in Hindi Jamshedpur news in hindi