द फॉलोअप डेस्क
नगड़ी प्रखंड कांग्रेस कमिटी द्वारा आहुत प्रखंड कांग्रेस जन सम्मेलन का आयोजन किया है। सम्मेलन का आयोजन लालगुटुवा के रॉयल बैंक्वेट हाल में हुआ। सम्मेलन की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष सहावीर लोहरा ने किया एवं संचालन जिला सचिव फिरोज अंसारी ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि वो 1978 से ही नगड़ी से जुड़े थे।आज जो लड़ाई राहुल गाँधी ने नफरत की राजनीति के विरुद्ध भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत कन्याकुमारी से शुरू कर कश्मीर तक की लम्बी यात्रा की। इस विचारधारा को पंचायत और बूथ तक पहूँचाने की जरूरत है। हम निश्चित रूप से 2024 में इस सरकार को उखाड़ फेंकेंगे,जिसकी शुरुआत कार्नाटक से हो चुकी।

हुए महंगाई,बेरोजगारी का दंश झेलने को मजबूर किया गया
सम्मेलन को संबोधित करते हुए राँची जिला कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ. राकेश किरण महतो ने कहा भाजपा ने देश की जनता के साथ विश्वासघात करते हुए महंगाई,बेरोजगारी का दंश झेलने को मजबूर कर दिया है। केन्द्र सरकार की जो फुट डालो- राज करो की नीति और नफरत की राजनीति है। उसको हम तभी उखाड़ फेंक पायेंगे जब हम बूथ स्तर पर एक- एक कार्यकर्ता कमर कस कर लोगों को जागरूक करेंगे। जनता को कांग्रेस की विचारधारा से अवगत करने की आवश्यकता है। जन- जन को केंद्र की जूमला सरकार के वादा खिलाफी एवं नकामी से अवगत कराना है। इसके हेतु हमें पंचायत एवं बूथ स्तर पर धारदार संगठन बनाना है। कार्यकर्ताओं को जनसरोकार से जुड़ कर चलने की आवश्यकता है।

जनता फिर से कांग्रेस की ओर उम्मीद से देखने लगी
सम्मेलन को प्रदेश कांग्रेस के महासचिव अजय नाथ शाहदेव ने संबोधित करते हुए कहा अब समय आ गया है कि हम सब एक होकर भाजपा को केंद्र की सरकार से बेदखल करें। ये लड़ाई सिर्फ कांग्रेस की नहीं बल्कि देशवासियों की है। सम्मेलन को वरिष्ठ कांग्रेसी जगता उराँव एवं लतीफ अंसारी ने भी संबोधित करते हुए क्हा कि मोदी सरकार की गलत नीतियों की वजह से जनता फिर से कांग्रेस की ओर उम्मीद से देखने लगी है। नगड़ी प्रखंड के सभी 13 पंचायत के पंचायत अध्यक्षों ने भी अपनी -अपनी बात रखी।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N