logo

झारखंड में रहेगा सर्दी का सितम, 21 फरवरी से होगी बारिश; गिरेगा पारा

rain22.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड में अभी ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नजर नहीं आ रही है। jराज्य में एक बार फिर बारिश होने की संभावना हा। मौसम विभाग के अनुसार  21 से लेकर 23 फरवरी तक झारखंड में बादल छाए रह सकते हैं। वहीं इस दौरान कहीं-कहीं हल्की बारिश भी होने के अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से  मौसम में बदलाव होगा। विभाग ने बताया कि विक्षोभ देश के पश्चिमोत्तर भाग में दस्तक दे चुका है। इसके प्रभाव से हिमालय के तराई क्षेत्रों और आसपास के राज्यों में बादल छाने से बारिश होने की संभावना बढ़ गयी है। वहीं मौसम में बदलाव के कारण अधिकतम तापमान में गिरावट आएगी, जिससे ठंड का एहसास होगा। 


अधिकतम तापमान में आएगी गिरावट होगी
मौसम विभाग रांची के वैज्ञानिक एससी मंडल ने बताया कि झारखंड में एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव होगा। 21 फरवरी से बादल छाएंगे और राज्य के उत्तरी हिस्सों में कहीं-कहीं हल्की बारिश का पूर्वानुमान है। जबकि, राजधानी समेत राज्य के अन्य हिस्सों में 23 फरवरी को कहीं-कहीं हल्की बारिश का पूर्वानुमान है। विभाग के अनुसार अगले चार दिनों में न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री तक की वृद्धि हो सकती है। बादल छाने से दिन के अधिकतम तापमान में गिरावट होगी, जिससे ठंड का अहसास होगा। जानकारी के अनुसार, मेदिनीनगर का अधिकतम 28.0 और न्यूनतम 13.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


शनिवार को राजधानी समेत राज्य का मौसम साफ रहा
विभाग के अनुसार शनिवार को राजधानी समेत राज्य का मौसम साफ रहा। सुबह में कुहासा के बाद आसमान पूरी तरह से साफ रहा। जिससे राजधानी का न्यूनतम पारा 12.5 और अधिकतम 26.2 डिग्री रहा। इस दौरान जमशेदपुर का सबसे ज्यादा व गढ़वा का सबसे कम पारा दर्ज किया गया। 


राज्य के विभिन्न जिलों का पारा डिग्री में
रांची 26.2 12.5
जमशेदपुर 30.2 15.6
मेदिनीनगर 28.0 13.1
बोकारो 27.2 12.5
चतरा 25.5 14.2
गढ़वा 27.5 11.0
गोड्डा 28.0 13.6
देवघर 27.9 14.2

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N\