logo

पलामू  : मुखिया प्रिया सिंह के शपथ ग्रहण समारोह में उप मुखिया का हुआ निर्वाचन, कहा- हर वादा पूरा करेंगे

WhatsApp_Image_2022-06-19_at_12_40_40_PM.jpeg

डेस्क :
शनिवार 18 जून को मोहम्मदगंज प्रखंड के कोल्हुआ सोनबरसा ग्राम पंचायत में मुखिया पद का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजित किया गया। यह आयोजन गांव के पंचायत सचिवालय भवन में किया गया। समारोह में प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा नव निर्वाचित मुखिया प्रिया सिंह को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। 

उप मुखिया पद का चुनाव भी कराया गया सम्पन्न 
प्रखण्ड विकास पदाधिकारी की उपस्थिति में उप मुखिया पद का चुनाव भी सम्पन्न कराया गया, जिसमें वार्ड संख्या 08 से नव नवनिर्वाचित सदस्य लक्ष्मण कुमार सिंह को कुल 12 में से 9 मत प्राप्त हुए, तदोपरांत लक्षमण कुमार सिंह को उप मुखिया पद के लिए विजय घोषित किया गया।
 

नवनिर्वाचित मुखिया व उप मुखिया ने कोल्हुआ सोनबरसा पंचायत के समस्त जनता को आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पंचायत के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिये हम पूरी तरह से प्रतिबद्ध रहेंगे।

 साथ ही चुनाव के समय जनता से किये हुए हर वादे को हम पूरा करने का प्रयास करेंगे। इसके साथ ही पंचायत के विकास के लिए सरकार के द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाएँ जैसे- प्रधानमंत्री आवास योजना ,वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, सड़क, स्वास्थ, शिक्षा, आदि मूलभूत जरूरत की सभी सुविधाओं को प्राथमिकता के तौर पर रखते हुए पंचायत का विकास करने का दोनों जान प्रतिनिधियों ने वादा किया।  

शिक्षित युवा जन प्रतिनिधियों को चुनकर जनता में खुशी  
कोल्हुआ सोनबरसा पंचायत के जनता में इस बात को लेकर काफी खुशी है कि मुखिया और उप मुखिया दोनों ही युवा के साथ साथ शिक्षित हैं। इसके साथ दोनों डिजिटल दुनिया की भी जानकारी रखते हैं।  जिसका लाभ जनता को आनेवाले समय में मिलने की उम्मीद हैं।