logo

10 दिनों के अंदर तेजस्वी यादव बनेंगे मुख्यमंत्री, संतोष मांझी ने दिया बड़ा बयान

2023-07-03_at_5_53_36_PM.jpg


द फॉलोअप डेस्क
हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष मांझी ने बड़ा दावा किया है। संतोष मांझी ने कहा है कि 10 दिनों के अंदर तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बनेंगे। उन्होंने कहा है कि महागठबंधन में बड़ा खेला होगा। 10 दिन के अंदर तेजस्वी यादव बिहार के मुख्यमंत्री पद पर होंगे। लगातार राजद जो दबाव बना रही है, वह स्पष्ट दिख रहा है। नीतीश कुमार बेचैन हैं और यही कारण है कि मुख्यमंत्री अपने विधायक और नेताओं से मिल रहे हैं। यह सब कुछ सामने दिख रहा है।

राजनीति में कब क्या हो जाए, यह कोई नहीं जनता   

संतोष मांझी ने कहा है कि राजनीति में कब क्या हो जाए कोई नहीं कह सकता। यह एक शतरंज जैसा खेल है। लेकिन इसमें जरूरी नहीं है कि घोड़ा ढ़ाई चाल ही चले। घोड़ा उससे कम और ज्यादा की चाल भी चल सकता है। ऐसा मैं इसलिए कह रहा हूं क्योंकि महाराष्ट्र की स्थिति आप सब के सामने है। अब उसकी चिंगारी बिहार तक पहुंच गई है। इसलिए सीएम नीतीश बेचैन हो गए हैं। ढाई सालों में वह किसी से नहीं मिले और अब वह फोन कर सभी सांसदों और विधायकों से मिल रहे हैं। इससे लगता है कि एक अल्टीमेटम आ चुका है और उस अल्टीमेटम में वह विचलित हो गए हैं कि अब उनकी कुर्सी जाने वाली है। इसलिए अब वह कुछ भी कर सकते हैं, विधानसभा भंग भी कर सकते हैं।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N