logo

घर में सो रही थी महिला, रात के अंधेरे में घुस आये 2 जहरीले सांप; फिर जो हुआ...

घर में सो रही थी महिला, रात के अंधेरे में घुस आये 2 जहरीले सांप; फिर जो हुआ...

सिमडेगा 

जलडेगा थाना क्षेत्र के केलुगा कतलाबेड़ा में सर्पदंश से 60 वर्षीय पंडरी कंडुलना पति स्व बोरसो कंडुलना नामक वृद्ध महिला की मौत हो गई। मृतका पंडरी कंडुलना के पुत्र कल्याण कंडुलना ने बताया कि घर के सब लोग रात में सो रहे थे। अहले सुबह करीब 4 बजे पंडरी कंडुलना चिल्लाने लगी कि किसी जीव ने हाथ में काट लिया। इसके  बाद घरवालों ने खोजबीन की तो पंडरी कंडुलना के कमरे में एक साथ दो जहरीले करैत सांप मिले। इसे घरवालों ने मार दिया। सुबह 8:15 बजे घरवाले महिला को लेकर अस्पताल आये जहाँ डॉक्टरों ने ईलाज का हर संभव प्रयास किया। किन्तु 8:30 बजे वृद्ध महिला ने दम तोड़ दिया। मामले की सूचना पर जलडेगा थाना ने कागजी कारवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल सिमडेगा भेज दिया।


 

Tags - Woman  bitten snake dies Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand latest News News