logo

हजारीबाग : अरहर लाने गई महिला का शव कुएं से बरामद, हाथ-पैर में रस्सी बांधकर फेंका गया पानी में

अरहर लाने गई महिला का शव कुएं से बरामद, हाथ-पैर में रस्सी बांधकर फेंका गया पानी में

हजारीबागः
हजारीबाग से एक दुखद घटना सामने आई है। घटना बरही प्रखंड के पंचमाधव पंचायत के बसरिया की है जहां गांव के एक कुएं से महिला की लाश बरामद हुई है। महिला की पहचान पंचमाधव की रहने वाली 40 वर्षीय कलावती देवी के रूप में हुई है। महिला को बड़ी बेरहमी के साथ उसके हाथ पैर और कमर में रस्सी बांधकर कुंए में फेंका गया है। इसके साथ ही उसकी आंखे भी फोड़ दी गई है।


1 किमी दूर गई थी महिला, जिसके बाद वापस नहीं लौटी-
जानकारी के अनुसार परिजनों ने बताया है की महिला सुबह करीब 11 बजे अपने घर से लगभग 1 km दूर अरहर की गांठ लाने गई थी। इसके बाद वह वापस घर ही नहीं लौटी। परीजनों की काफी पड़ताल के बावजूद कुछ पता ना चल पाया। इसी दौरान बसरीया के एक कुंए में सोमवार को महिला की लाश देखी गई। मामले कि जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। आक्रोशित स्थानिय लोगों ने पुलिस को शव उठाने नहीं दिया। उनका कहना था की पहले हत्यारों की पहचान कर उन्हें पकड़ा जाए। पुलिस ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया की वह जल्द ही दोषियों को पकड़ कर उन्हें गिरफतार करेंगे। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।


 अकेली रहती थी महिला-
स्थानीय विधायक उमाशंकर अकेला, मौके पर पहुंचे। विधायक ने SP से भी बात की । वहां मौजूद सारे लोगों ने अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की। जानकारी के अनुसार महिला का पति वाहन चलाता था और वह घर पर नहीं रहता था। महिला अपने बच्चों के साथ अकेली रहती थी। पुलिस आगे की जांच में जुट गई है।