logo

मायके जाने से रोका तो महिला ने जहर खाकर दी जान

ेपोन_26.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
दुमका जिला के जरमुंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत सहारा गिधनी गांव में मंगलवार को एक महिला ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। महिला की पहचान 25 वर्षीया सुखनी देवी के रुप में हुई है। बताया जा रहा है जहरीला पर्दाथ खाने के बाद उसकी हालत खराब होने लगी तो महिला का पति उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल देवघर लेकर गया। प्राथमिक उपचार करने के बाद वार्ड में भर्ती कर लिया। लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 


इलाज के क्रम में मौत 
मृतका के पति मुन्ना मांझी ने बताया कि पत्नी मंगलवार को मायके जाना चाहती थी। लेकिन मैंने उसे मायके जाने से मना कर दिया था। इसके बाद हम दोनों में बहस भी हुई। उसके बाद शाम में पत्नी ने खाना बनाया बच्चों को खिलाया और खुद भी खाया। इसके बाद उसने घर में रखे कीटनाशक का सेवन कर लिया। लेकिन इस बात का पता हमलोगों को नहीं चला। देर रात जब उल्टी, दस्त के बाद कमरे में दुर्गंध होने लगा। तो पत्नी को लेकर इलाज के लिए सदर गया। जहां बुधवार अहले सुबह इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई। 


पुलिस छानबीन में जुटी 
डॉक्टर ने मामले की जानकारी वैद्यनाथधाम ओपी प्रभारी को दे दी। पुलिस ने मृतका के मायकेवालों को घटना की जानकारी दे दी है। मायकेवालों ने किसी प्रकार की शिकायत नहीं की है। पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी है।