logo

धनबाद में अपार्टमेंट की छत से कूदकर महिला ने दी जान, शव की पहचान नहीं होने से दिक्कत

dhanbad_apartment.jpg

द फॉलोअप डेस्क
धनबाद में एक महिला ने अपार्टमेंट की छत से कूदकर अपनी जान दे दी। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला कौन है, उसने ऐसा क्यों किया इसका पता खबर लिखने तक नहीं चल पाया है। पुलिस छानबीन कर रही है। शव की पहचान नहीं होने से पुलिस को आगे की कार्रवाई करने काफी दिक्कतों का सामने करना पड़ रहा है। 


मृतका को नहीं पहचान पा रही
मामला धनबाद के बैंक मोड़ थाना क्षेत्र के शास्त्री धोबाताड़ की है। जहां अंबे विला अपार्टमेंट की छत से कूद कर एक महिला ने अपनी जान दे दी। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच भेज दिया। स्थानीय लोगों ने पूछने पर बताया कि वे मृतका को नहीं पहचान पा रहे हैं। कुछ लोगों ने कहा कि ऐसा लग रहा है कि मृतका की मानसिक स्थिति अच्छी नहीं थी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।


जांच कर रही पुलिस
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना की खबर मिलते ही हम मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। महिला की पहचान अबतक नहीं हो पाई है। आसपास के लोगों से लगातार महिला के बारे में पता लगाने की कोशिश जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। 

Tags - Dhanbad news