logo

लोहरदगा : बुलबुल जंगल में आईडी ब्लास्ट, एक महिला की मौत, सर्च अभियान में जुटी पुलिस

IEDFDR.jpg


द फॉलोअप टीम, लोहरदगा
लोहरदगा के  सुदूरवर्ती नक्सल प्रभावित पेशरार थाना क्षेत्र के बुलबुल जंगल में शुक्रवार की देर शाम एक बल्स्ट हुआ। इस घटना में एक महिला की जान चली गई, महिला जंगल में महुआ चुनने गई हुई थी। बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने इस पूरे जंगाल में जगह जगह आईडी बिछाए हैं। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस घटनास्थल की ओर रवाना हो गई है।  

 


 
ऑपरेशन डबल बुल के बाद से खौफ में नक्सली
जिले के एसपी आर रामकुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि  जवानों के लौटने के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। आपको बता दें कि इसी जंगल में नक्सलियों के खिलाफ फरवरी-मार्च में सुरक्षाबलों ने ऑपरेशन डबल बुल चलाया था। इस दौरान लैंडमाइन ब्लास्ट में सीआरपीएफ कोबरा बटालियन के दो जवान जख्मी हुए थे। बुलबुल जंगल में नक्सलियों ने जगह-जगह पर लैंडमाइन बिछा रखा है। ताकी पुलिस का दल उन तक ना पहुंच पाये।

 

रिश्तेदार के घऱ आई थी 
मृतका महिला पलामू की रहने वाली थी। लातेहार में उसका मायका है। वह रिश्तेदार के घर आयी हुई थी। इसी बीच महुआ चुनने गांव के लोगों के साथ जंगल गई थी। इस दौरान विस्फोटक हो गया। गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले ही बुलबुल जंगल में सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन अभियान चलाया था। बताया जाता है कि इस क्षेत्र में भाकपा माओवदियों के कई अलग-अलग दस्ते सक्रिय हैं। लिहाजा समय-समय पर सर्च ऑपरेशन चलाते रहे हैं। इनसे बचने के लिए नक्सलियों की ओर से जगह-जगह विस्फोटक लगाए गए हैं।