logo

गिरिडीह : डुमरी में वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आने से महिला की मौत, आत्महत्या की जताई जा रही आशंका

vande_bharat_news.jpg

द फॉलोअप डेस्क
वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक अज्ञात महिला की दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना डुमरी थाना क्षेत्र के पारसनाथ स्टेशन अंतर्गत पोल संख्या 320/1 और 320/2 के बीच की बताई जा रही है। महिला का शव क्षतविक्षत अवस्था में पाया गया, जिससे उसकी पहचान नहीं हो सकी है। हालांकि पुलिस मृतका की पहचान के प्रयास में जुटी हुई है।
घटना की जानकारी मिलते ही डुमरी थाना पुलिस और रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे की स्थिति को देखते हुए आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

मृतका की पहचान को लेकर फिलहाल सिर्फ इतना पता चला है कि उसने डार्क ग्रीन रंग का सलवार-सूट पहन रखा था और उसकी अंगुली में "मेमुन" नाम की अंगूठी मिली है। पुलिस इस आधार पर शिनाख्त की कोशिश कर रही है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, महिला वहां आसपास की नहीं लग रही थी। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मामले की सच्चाई सामने आ सकेगी।

 

Tags - Latest news jharkhand Updates latest updates latest Giridih news Giridih updates Latest Giridih Accident News train Accident News