logo

फेसबुक फ्रेंड के बुलाने पर 2 बेटियों के साथ मुंबई पहुंची महिला, दरिंदे ने तीनों को बनाया हवस का शिकार

breed3.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
गोड्डा जिले की एक महिला और उसकी दो बेटियों के साथ रेप करने वाले आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है। आरोपी को ललमटिया थाना की पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी का नाम मुर्शेद अंसारी है। वह बरहेट थाना क्षेत्र का रहने वाला है। ललमटिया थाना प्रभारी प्रदीप कुमार दास ने बताया कि ललमटिया थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने बीते तीन जुलाई 2023 को मुर्शेद अंसारी के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। 


मुंबई में नौकरी करता था आरोपी 
महिला ने पुलिस को बताया है कि मुर्शेद अंसारी मुम्बई में नौकरी करता था। फेसबुक पर उसकी दोस्ती महिला से हुई थी। दोस्ती धीरे धीरे प्यार में बदल गई। इसके बाद महिला को मुम्बई बुलाया और इसके लिए टिकट भी बनवा दिया। प्रेमी के बुलावे पर महिला अपनी दो नाबालिग बेटियों के साथ मुंबई चली गई। महिला की एक बेटी 15 वर्ष साल की है जबकि दूसरी 13 साल की। मुर्शेद ने मां-बेटियों को एक ही कमरे में रखा। इसके बाद बारी-बारी से तीनों का यौन शोषण करने लगा। महिला को जब इसका पछतावा हुआ तो उसने अपने घरवालों को फोन किया। और मौका देखकर तीनों भाग निकली।


जेल भेजा गया आरोपी 
इधर महिला ने कोर्ट में मामले की जानकारी देकर न्याय की गुहार लगाई। ललमटिया थाना में प्राथमिक दर्ज होने के बाद पुलिस मुर्शेद अंसारी की गिरफ्तारी को लेकर लगातार प्रयास कर रही थी। इसी क्रम में पुलिस को सूचना मिली कि ललमटिया सिदो कान्हू चौक में मुर्शेद अंसारी आया हुआ है। वहां पुलिस ने छापेमारी कर उसे पकड़ लिया। पुलिस ने मुर्शेद को जेल भेज दिया है।