logo

मंदिर में पूजा कर सास के साथ लौट रही महिला को बस ने कुचला, स्पॉट डेथ के बाद सड़क जाम

PALAMU21.jpg

पलामू 

पलामू में सास के साथ पूजा कर मंदिर से लौट रही महिला की सड़क हादसे में मौत हो गयी है। हादसा जिले के छतरपुर में हुआ है। महिला की मौत बस की चपेट में आने से हुई है, जो कि कोरबा से औरंगाबद होकर डेहरी ओनसोन जा रही थी। लोगों के अनुसार तेज रफ्तार से आ रही बस ने महिला को पीछे से टक्कर मारी है। इसके बाद बस का पहिया महिला पर चढ़ गया। इस दर्दनाक हादसे में महिला ने घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया। घटना सुबह के समय पांच बजे के आसपास की है। महिला रोज ही इसी रास्ते से मंदिर और मार्निंग वॉक के लिए आना-जाना करती थी। महिला का परिवार छतरपुर में मिडिल स्कूल के पास रहता है। 

चालक व खलासी बस छोड़कर फरार 
महिला को टक्कर मारने के बाद बस के चालक और खलासी वाहन को घटना स्थल पर छोड़ कर फऱार होने में कामयाब रहे। हालांकि आसपास के लोगों ने उनको पकड़ने की कोशिश की। हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया। मिली खबर के मुताबिक सड़क जाम लगभग पांच घंटे तक रहा। लोग मृतक महिला के परिजन को नौकरी औऱ मुआवजा देने के लिए नारेबाजी कर रहे थे। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने किसी तरह आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटाने के लिए राजी किया। पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है और महिला के शव को पोस्टमार्टमन के लिए सदर अस्पताल, डाल्टेनगंज भेज दिया है। मृतक महिला के दो बच्चे हैं।