द फॉलोअप डेस्क
पाकुड़। पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र के शहरकोल स्थित मुख्य सड़क पर बीती रात लगभग 1बजे मोटर साइकिल को तेज रफ्तार से आ रही हाईवा (JH16G4937) ने जोर डर टक्कर मार दी। इस हादसे की चपेट में आने से मोटर साइकिल पर बैठी एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक महिला का नाम 26 वर्षीय शांति सोरेन बताया जा रहा है। वहीं अंधेरे का फायदा उठाकर हाईवा चालक गाड़ी छोड़ कर फरार हो गया।
मृतक महिला नगर थाना क्षेत्र के गोकुलपुर गांव में किराये घर में रह कर अपने बच्चों को स्कूल में पढ़ाती थी। स्थाई निवास पाकुड़ जिले के लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के शहरपुर गांव बताया जा रहा है। वहीं स्थानीय लोगों ने आक्रोश में गाड़ी का शिशा तोड़कर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया है। .jpg)
लोगों का कहना है कि सड़क काफी खराब है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बने हैं और इस रस्ते में हाईवा जैसी बड़ी गाड़ियाँ तेज रफ्तार से चलती हैं। जिससे आए दिन इस प्रकार की घटना हमेशा होती ही रहती हैं। नोएंट्री में लंबी कतार से हाईवा अवैध रूप से खड़े रहते हैं, जिससे आमलोगों तथा छोटी गाड़ी को आने-जाने में काफी परेशानी होती हैं। 
वहीं सूचना मिलते ही नगर थाना के पुलिस मौके पर पहुंच कर लोगों को समझा बुझा कर शांत कराया और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सोनजोड़ी सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इधर मृतक महिला के परिवार में लोगों रो-रोकर बुरा हाल है।