logo

दुमका में रेल पटरी पर टुकड़ों में मिली महिला की लाश, पुलिस ने जताई हत्या की आशंका

दुमका2.jpg

द फॉलोअप डेस्कः

दुमका के शिकारीपाड़ा थानाक्षेत्र के लोरी पहाड़ी गांव के नजदीक रेल पटरी के पास एक अज्ञात महिला का शव बरामद किया गया है। जानकारी के अनुसार महिला के दोनों हाथ रस्सी से बंधे हुए थे। पुलिस ने महिला का शव टुकड़ों में बरामद किया है। मामला दुमका- रामपुरहाट रेलखंड का है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना शिकारीपाड़ा पुलिस को दी। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुट गई।


हत्या कर फेंके जाने की आंशका
जानकारी के मुताबिक ग्रामीणों ने देखा कि रेल पटरी के पास एक महिला का शव सड़ी- गली हालत में पड़ा है। महिला के दोनों हाथ रस्सी से बंधे हुए थे। ग्रामीणों ने इसकी सूचना शिकारीपाड़ा पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस शव की शिनाख्त नहीं कर पाई है। स्थानीय ग्रामीणों में से कोई मृत महिला की पहचान नहीं कर सका। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। 

शिनाख्त होने पर होगी कार्रवाई
शिकारीपाड़ा थाना प्रभारी वकार हुसैन ने बताया कि मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। उन्होंने कहा कि जांच के लिए जरूरी है कि उसकी शिनाख्त कराई जाए। इसके लिए आसपास के इलाके के लोगों और थानों से बातचीत की जाएगी।