logo

सेंटेविटा अस्पताल में धूमधाम से मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस, महिला डॉक्टरों और कर्मचारियों को किया गया सम्मानित

sentevitaa.jpg

रांची
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रांची स्थित सेंटेविटा अस्पताल में महिलाओं के योगदान और सशक्तिकरण को सम्मानित करने के लिए एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अस्पताल की महिला डॉक्टरों, नर्सों और कर्मचारियों के उत्कृष्ट कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया।  कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सेंटेविटा अस्पताल की कार्यकारी निदेशक  रेशमा साहू थीं। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में महिलाओं की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि महिलाओं का समर्पण और संवेदनशीलता ही मरीजों को बेहतर देखभाल और सेवा उपलब्ध कराने में अहम भूमिका निभाती है।
उन्होंने यह भी कहा कि कार्यस्थल पर महिलाओं को समान अवसर और सम्मान मिलना चाहिए, जिससे वे अपने कौशल और प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन कर सकें। अस्पताल प्रबंधन महिलाओं के सशक्तिकरण और उनके विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है।


सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सजा आयोजन
कार्यक्रम के दौरान महिला कर्मचारियों द्वारा नृत्य, गायन और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ भी दी गईं, जिसने पूरे आयोजन को उत्साह और उमंग से भर दिया। अस्पताल परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में कर्मचारियों और चिकित्सकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर यह भी उल्लेख किया गया कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर रेशमा साहू को ‘प्रभात खबर’ और मॉल ऑफ रांची द्वारा आयोजित “वूमेन ऑफ इम्पैक्ट अवार्ड झारखंड” से सम्मानित किया गया है।
यह सम्मान उनके नेतृत्व, समर्पण और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। कार्यक्रम के अंत में सेंटेविटा अस्पताल प्रबंधन ने कार्यस्थल पर समान अवसर प्रदान करने और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया।

Tags - Centevita Hospital Women Event International Womens Day Celebration Women Healthcare Leaders Ranchi Hospital Cultural Program Staff Recognition Ceremony