logo

गिरिडीह : पचम्बा गौशाला मेला में महिलाओं के साथ मारपीट और अभद्र व्यवहार, आरोपी फरार

e5t7,9.jpg

द फॉलोअप डेस्क
पचम्बा थाना क्षेत्र के गौशाला मेला  घूमने गई महिलाओं के साथ मारपीट और अभद्र व्यवहार का मामला सामने आया है। नागाबाद पंचायत के निवासी सरिता देवी, बसंती देवी, शीला देवी और कुंदन दास सहित कई लोगों ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि वे सभी गाड़ी से पचम्बा गोशाला मेला से घूम कर वापस जा रहे थे।
इसी दौरान रात्री 11 बजे के करीब मेला के पास कुछ उपद्रवी युवकों ने उनकी गाड़ी रोक ली और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर उन सभी ने मारपीट शुरू कर दी। आवेदन में बताया गया है कि करीब 10-12 लोगों के समूह ने महिलाओं के साथ बदसलूकी की और उनके कपड़े खींचे। पीड़ित महिलाओं ने बताया कि एक युवक, जिसकी पहचान मुकेश साव साव के रूप में की गई है, ने बातचीत के बहाने फिर अभद्रता की कोशिश की।
घटना के दौरान मेला में मौजूद लोगों के इकट्ठा होने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। जाते-जाते उन्होंने पीड़ितों को धमकी दी कि अगर पुलिस में शिकायत दी तो जान से मार देंगे। पीड़ित महिलाओं ने पचम्बा थाना में आवेदन देकर दोषियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


Tags - Latest Jharkhand News Jharkhand News updates latest Jharkhand News Jharkhand News Updates Jharkhand News in Hindi Giridih Updates Latest Giridih News Giridih News updates latest Giridih News Giridih News in hindi latest Giridih news in Hindi Gi