logo

Ranchi : लोको पायलट से लेकर सफाईकर्मी तक...कल महिलाओं के हाथ होगी रांची रेल मंडल की कमान

loko.jpg

रांची: 
कल 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस है। इस दिन को हर कोई अलग-अलग तरीके से मनाने का प्रयास करता है। इसी बीज रांची रेल मंडल भी 8 मार्च को हर साल खास बनाने की कोशिश करता है। 8 मार्च  पर रांची रेल मंडल ट्रेन के परिचालन से संबंधित सभी काम का जिम्मा महिलाओं को सौंपने वाला है।  कल रांची-लोहरदगा-टोरी-रांची ट्रेन का परिचालन महिलाएं करेंगी। इसमें ट्रेन चालक, सहायक लोको पायलट, गार्ड महिला रेलकर्मी ही होंगी।


70 से अधिक महिलाओं को दी गई जिम्मेवारी
रेलवे अधिकारी ने बताया कि मुख्य द्वार पर टिकट चेकिंग, सुरक्षाकर्मी, टिकट आरक्षण का काम हो, हर जगह महिला कर्मी ही कल काम करेंगी। करीब 70 से अधिक महिलाओं को इसकी जिम्मेदारी दी गई है। यात्री सुरक्षा की जिम्मेदारी आरपीएफ की महिला टीम ही संभालेंगी। सीपीआरओ आदित्य चौधरी ने कहा कि पूरे डिविजन में महिलाओं के लिए कई और कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। इसमें महिलाओं के लिए दौड़, सेमिनार व अन्य इवेंट शामिल हैं।

 


पिछले साल भी हुआ था आयोजन
गौरतलब है कि पिछले साल भी रांची रेल डिविजन  ने रांची-लोहरदगा ट्रेन का परिचालन महिलाओं से करवाया था। लोको पायलट दीपाली अमृत व सह लोको पायलट शोभा खलखो ने ट्रेन का परिचालन किया था। आरपीएफ की महिला जवानों ने सुरक्षा की कमान संभाली थी।

Trending Now