logo

पाकुड़ : 4 हाथ और 4 पैर के साथ जन्मा अजूबा बच्चा, शरीर 2 हैं लेकिन एक ही सिर

baccha.jpg

पाकुड़ः
पाकुड़ के एक अस्पताल में रौशनी देवी नाम की महिला ने एक अजूबे बच्चे को जन्म दिया है। महिला महेशपुर प्रखंड के हाट पोखरिया की रहने वाली है। दरअसल, बच्चे के शरीर की बनावट अजीब है। बच्चे आपस में जुड़े हुए हैं। बच्चे के 4 हाथ, 4 पैर हैं, लेकिन शरीर में एक सर है दूसरे का सर है ही नहीं। दूसरे का गर्दन है, लेकिन सर नहीं है। हालांकि बच्चा जीवित है।


चर्चा का विषय बना बच्चा
बच्चे की जन्म की खबर सुनते ही उसे देखने के लिए लोगों की भीड़ अस्पताल में जुट गई। बच्चे का जन्म पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। जानकारी के अनुसार महेशपुर प्रखंड के हाट पोखरिया गांव की रहने वाली एक महिला को पाकुड़ के निजी अजान नर्सिंग होम में प्रसव हुआ। प्रसव के दौरान महिला को विचित्र बच्चा पैदा हुआ.

क्या कहते हैं डॉक्टर 
इस बारे में महिला की डिलिवरी कराने वाली डॉक्टर का कहना है हो सकता है कि मां-बाप के जीन में हुए म्यूटेशन के कारण बच्चे का ऐसा रूप हुआ। खैर कारण जो भी हो लेकिन बच्चे के जन्म के बाद पूरे इलाके में लोगों के बीच इसकी चर्चा है।  सबसे अजीब बात है कि 2 शरीर होने के बाद भी सिर्फ एक ही सर है।