logo

रानीगंज में ब्लास्ट फर्नेस में गिरकर गिरिडीह के मजदूर की मौत, मुआवजे की मांग

रानीगंज में ब्लास्ट फर्नेस में गिरकर गिरिडीह के मजदूर की मौत, मुआवजे की मांग

गिरिडीह:
Girdih News:
गिरिडीह जिले के पीरटांड़ प्रखंड अंतर्गत हरलाडी पंचायत के मनरो गांव निवासी एक प्रवासी मजदूर की पश्चिम बंगाल में दर्दनाक हादसे में मौत हो गई। मृतक की पहचान हेमंत कुमार दास के रूप में हुई है। वह पश्चिम बंगाल के रानीगंज स्थित श्याम सेल एंड पावर लिमिटेड के एक प्लांट में मजदूर के रूप में काम करते थे। नकारी के अनुसार, 3 नवंबर की रात करीब 11 बजे काम के दौरान हेमंत कुमार दास अचानक प्लांट के ब्लास्ट फर्नेस में गिर गए। इस भीषण हादसे में उनका शरीर बुरी तरह झुलस गया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

परिवार में पसरा मातम, प्रवासी मजदूरों की सुरक्षा पर सवाल
घटना की खबर मिलते ही मृतक के गांव और परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। परिवार के भरण-पोषण के लिए दूसरे राज्य में मजदूरी करने गए हेमंत की इस तरह मौत ने प्रवासी मजदूरों की सुरक्षा और कार्यस्थल पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

जनता जागरूकता संघ ने उठाई मुआवजे की मांग
इस मामले में जनता जागरूकता संघ ने पहल करते हुए पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है। संघ ने हादसे की निष्पक्ष जांच कराने और दुर्घटना के लिए जिम्मेदार परिस्थितियों का पता लगाने की भी मांग उठाई है।

कमाऊ सदस्य की मौत से परिवार पर आर्थिक संकट
संघ का कहना है कि हेमंत कुमार दास परिवार के कमाऊ सदस्य थे। उनके निधन से परिवार के सामने आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। ऐसे में कंपनी प्रबंधन को मानवीय संवेदना दिखाते हुए पीड़ित परिवार को उचित आर्थिक मुआवजा देना चाहिए, ताकि इस कठिन परिस्थिति में परिवार को कुछ राहत मिल सके।
 

Tags - Giridih NewsMigrant WorkerRaniganj AccidentJharkhand NewsBlast Furnace Death