logo

BJP की रायशुमारी कार्यक्रम में वोटिंग के दौरान कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा, पार्टी के विरोध में लगाये नारे

bjpflag1.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
हजारीबाग 
भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव को लेकर हजारीबाग में राय शुमारी का आयोजन किया है। इस रायशुमारी में कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया है और पार्टी विरोधी नारे भी लगे हैं। हजारीबाग के पैराडाइज होटल में बीजेपी ने रायशुमारी का आयोजन किया है। संगठन में अपना दायित्व निभाने वाले विशेष कार्यकर्ताओं को कहा गया है कि वे अपनी वरीयता के अनुसार 3 उम्मीदवारों के नाम दे सकते हैं। इसे गोपनीय रखा जायेगा। इन 3 नामों की स्क्रूटनी की जायेगी और जिसे सबसे अधिक मत मिलेंगे उसे उम्मीदवार बनाया जायेगा। प्रदेश स्तर के 2 वरिष्ठ नेता गीता कोड़ा और सुमित सिंह की उपस्थिति में मतदान की प्रक्रिया हुई। लेकिन मतदान की प्रक्रिया के बीच में ही कुछ कार्यकर्ताओं ने इस प्रक्रिया का विरोध किया। 

कार्यकर्ताओं ने कहा है कि वोटर लिस्ट के साथ छेड़छाड़ गयी है। अपने कार्यकर्ताओं का नाम रायशुमारी के लिए डाल दिया गया है। ताकि व्यक्ति विशेष को सर्वाधिक मत मिल सके। वोटिंग स्थल पर ही जोरदार हंगामा हुआ है। जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह पर मतदान सूची में छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है। इस मामले पर जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह ने कहा कि जिन लोगों के नाम नहीं थे उन लोगों ने विरोध किया है। यह पार्टी का अंदरूनी मामला है। कार्यकर्ताओं को समझाया गया है और खबर लिखे जाने तक शांतिपूर्ण ढंग से मतदान की प्रक्रिया जारी है।

बता दें कि हजारीबाग सदर विधानसभा से लगभग 30 कार्यकर्ताओं ने अपने दावेदारी पेश की है। बहरहाल रायशुमारी के दौरान कार्यकर्ताओं ने पार्टी विरोधी नारे भी लगाए हैं। अब देखने वाली बात होगी पार्टी किसे हजारीबाग सदर से उम्मीदवार बनाती है।


 

Tags - voting BJP program Jharkhand News Breaking latest National News State News