logo

गोड्डा : अडानी पॉवर प्लांट के अंदर मजदूरों ने की पत्थरबाजी, अवर निरक्षक समेत कई सुरक्षाकर्मी घायल

ADANI_900.jpg
द फॉलोअप डेस्क

झारखंड के गोड्डा में अडानी पॉवर प्लांट के अंदर मजदूरों के पत्थरबाजी से एक सहायक अवर निरीक्षक सहदेव प्रसाद समेत दो से तीन सुरक्षाकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। दरअसल, बीते दिनों कंपनी के अंदर एक मजदूर की संदेहास्पद मौत हो गई थी। जिससे मजदूरों में आक्रोश था। मजदूरों ने कपंनी पर लापरवाही का आरोप लगाया। 28 नवंबर की सुबह मजदूर दोबारा जब काम पर आए तो अडानी गेट के बाहर प्रदर्शन करने लगे। प्रदर्शन इतना उग्र हो गया कि पुलिस बल की तैनाती करनी पड़ी। जहां मजदूरों ने पुलिस पर पत्थरबाजी की। इस दौरान बिगड़ते हालात को देखते हुए और मामले को शांत कराने के लिए पुलिस ने दो राउंड हवाई फायिरंग भी की। जानकारी के अनुसार बीते दिनों मजदूर की मौत के बाद कंपनी के लोग और पुलिस प्रशासन ने मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा दे दिया था। फिलहाल हालात अब पूरी तरह से काबू में है। वहीं सदर थाना एसडीपीओ आनंद मोहन सिंह मौके पर कैंप कर  रहे हैं। बता चलें कि घायल सहायक अवर निरीक्षक का नाम सहदेव प्रसाद है मोतिया ओपी में पदस्थापित हैं।