logo

रांची में सादगी के साथ मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस, दिशोम गुरु शिबू सोरेन को दी गई श्रद्धांजलि

sarna6.jpg

द फॉलोअप डेस्क
आज विश्व आदिवासी दिवस है, जिसे हर साल धूम-धाम और भव्यता के साथ मनाया जाता है। रांची में भी इस दिन को खास तरीके से मनाया जाता है, लेकिन दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन के बाद इस वर्ष यह दिवस सादगी के साथ मनाया गया। सिरमटोली स्थित केंद्रीय सरना स्थल पर आदिवासी संगठनों ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए विश्व आदिवासी दिवस मनाया। इसके बाद आदिवासी संगठनों ने केंद्रीय सरना स्थल से एल्बर्ट एक्का चौक तक एक जुलूस निकाला, जिसमें सैकड़ों की संख्या में आदिवासी समाज के लोग मौजूद थे।
यह जुलूस तीर-धनुष, मंदर और हाथों में बैनर लेकर बड़ी ही सादगी से निकाला गया। जुलूस में शामिल लोग पोस्टर भी लिए हुए थे, जिनमें नारे लिखे थे, जैसे 'निकलो घर मकानों से, जंग लड़ो बेईमानों से'। यह दिन आदिवासी समाज के लिए विशेष महत्व रखता है और यह उनका संघर्ष और पहचान का प्रतीक है।



 

Tags - latest Tribal Day news Tribal Day News updates ranchi Tribal Day News Tribal Day News Updates latest jharkhand News jharkhand Updates latest ranchi news ranchI news Updates latest ranchI news ranchi updates ranchI news ranchi News updates