logo

Ranchi : कारगिल विजय दिवस पर परमवीर अल्बर्ट एक्का की प्रतिमा पर किया गया माल्यार्पण

albert.jpg

रांचीः
26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस के अवसर पर परमवीर चक्र लांस नायक शहीद अल्बर्ट एक्का की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया साथ ही उन्हें सैनिक सलामी दी गई। यह सलामी 1 झारखंड नौसेना इकाई एनसीसी तथा 3 बटालियन एनसीसी के द्वारा दी गई। कारगिल विजय दिवस समारोह में 1 झारखंड नौसेना इकाई, 2 एयर  स्क्वाडर्न एनसीसी  एवं 3 boys बटालियन एनसीसी के कैडेट ने बढ़ - चढ़ कर हिस्सा लिया। 


अल्बर्ट एक्का चौक में समारोह 
रांची के मेन रोड में स्थित अल्बर्ट एक्का की प्रतिमा पर माल्यार्पण समारोह किया गया। माल्यार्पण ग्रुप कमांडर, कर्नल एच के पाठक, एनसीसी ग्रुप हैडक्वाटर, रांची एवं कमान अधिकारी, लेफ्टिनेंट शुभम कुमार अवस्थी,  1 झारखंड नौसेना इकाई एनसीसी के द्वारा किया गया। इस आयोजन को सफलता पूर्वक करने में रांची ट्रैफिक पुलिस एवं रांची नगर निगम का बहुत बड़ा योगदान रहा।