logo

रांची लोकसभा : यशस्विनी सहाय पहुंचीं NSUI की छात्र पंचायत में, कहा – सभी खाली पदों पर होगी नियुक्ति, अग्निपथ योजना बंद करेंगे

CONG11.jpeg

रांची 

इंडिया गठबंधन की ओऱ से कांग्रेस की रांची लोकसभा प्रत्याशी यशस्विनी सहाय ने आज NSUI की छात्र पंचायत में कहा कि गठबंधन की सरकार बनने पर सभी खाली पदों पर नियुक्तियां की जायेंगी। कहा कि बीजेपी सरकार की ओर से चलाई जा रही अग्निपथ योजना को बंद कर दिया जायेगा। क्योंकि इससे युवाओं का भविष्य खराब हो रहा है। बता दें कि झारखंड NSUI नेत्री आरुषी वंदना के नेतृत्व में रांची नामकुम में विद्यार्थियों ने छात्र पंचायत का आयोजन किया था।  

संवाद से निकलता है समाधान 

यशस्विनी सहाय ने आगे कहा कि संवाद से ही समाधान निकलता है। कहा, वे NSUI छात्र पंचायत के माध्यम से छात्रों के साथ संवाद स्थापित कर रही हैं। जिससे उनकी समस्याओं को समझ कर समाधान निकाला जा सके। कहा, मोदी सरकार में पूरे देश के छात्र और नौजवान सबसे अधिक परेशान हैं। देश में बेरोजगारी चरम पर है। लेकिन मोदी सरकार के पास अपने उद्योगपति मित्रों को खुश करने के अलावा कोई दूसरी योजना नहीं है। सहाय ने पंचों को न्याय के बारे में समझाया। 

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता ने कही ये बात 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता ऋषिकेश सिंह उपस्थित हुए। सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार में आते ही अग्निपथ योजना की सच्चाई को उजागर किया जायेगा। इसे निरस्त करेंगे और सभी खाली पड़े पदो को भरने का काम करेंगे। युवाओं के लिए 30 लाख नौकरियों का सृजन करेंगे। 

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -                    

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn

Tags - Lok Sabha Election ranchi loksabhaYashaswini SahayJharkhand News