logo

पीतांबर धारी, ललाट में टीका; प्रभु जगन्नाथ की रथयात्रा में कुछ इस लुक में दिखे सीएम हेमंत

hemant_yellow.jpg

द फॉलोअप डेस्क

राजधानी रांची में रविवार को रथयात्रा धूमधाम से मनाया जा रहा है। लाखों की संख्या में लोग शामिल हुए हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी रांची स्थित जगन्नाथ मंदिर में आयोजित रथ यात्रा में शामिल हुए। जगन्नाथ मंदिर में विशेष रस्म के साथ रथ यात्रा निकाली जाती है। इस दौरान हेमंत सोरेन अलग लुक में नजर आए। ललाट में टीका लगाकर और पीतांबर पहनकर हेमंत सोरेन ने भगवान जगन्नाथ की पूजा अर्चना की। इस दौरान सीएम हेमंत भक्ति भाव में लीन दिखें। इसके बाद हेमंत सोरेन मंदिर में मौजूद तमाम नेताओं के साथ रथ को खीचेंगे। बता दें कि भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा के साथ एक रथ में विराजित है। यहां से इन्हें मौसीबाड़ी पहुंचाया जाएगा, जहां भगवान जगन्नाथ अपने भाई-बहन के साथ 9 जिन तक रहेंगे।

ये दिग्गज रहे मौजूद

रथ यात्रा में सीएम हेमंत सोरेन के अलावा केंद्रीय राज्य मंत्री सांसद संजय सेठ, पूर्व मंत्री सुबोधकांत सहाय,कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, कल्पना सोरेन,नवीन जायसवाल,आलोक दुबे, 

शाम छह बजे पहुंचेंगे मौसी बाड़ी
जगन्नाथपुर मंदिर न्यास समिति के सदस्यों ने बताया कि कार्यक्रम हर मिनट के हिसाब से तैयार किया जाता है। इसमें थोड़ा बहुत आगे पीछे होता ही है। ऐसे में पूजा अर्चना के बाद रथयात्रा शाम पांच बजे शुरू होगी। यह यात्रा लगभग एक घंटे की होगी। इस तरह शाम के छह बजे भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा मौसी बाड़ी पहुंचेंगे। यहां पहुंचने के बाद रथ के ऊपर महिलाएं दर्शन कर सकेंगी। इसके बाद विग्रहों का मौसी बाड़ी में प्रवेश होगा। मंगल आरती के बाद कपाट बंद कर दिए जाऐंगे।

सुरक्षा के हैं पुख्ता इंतजाम

उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा एवं वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन सिन्हा ने जगन्नाथपुर रथ यात्रा मेला की तैयारी एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस अधीक्षक (नगर) राजकुमार मेहता एवं मंदिर समिति के पदाधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे। मेला परिसर में 5 वॉच टावर और सीसीटीवी लगाये गये हैं। करीब 7 हजार जवान तैनात रहेंगे। वहीं सभी महत्वपूर्ण स्थानों पर दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है। वॉच टावर से निगरानी रखी जा रही है। 

Tags - Hemant sorenHemant soren newsJagannath Rath YatraJharkhand news